- Hindi News
- आरपीएससी में हो रही धांधली को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
आरपीएससी में हो रही धांधली को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
एबीवीपीके कार्यकर्ताओं ने प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत आरपीएससी में हो रही धांधलियों को लेकर परिषद के जिला संयोजक पुनीत माहेश्वरी, छात्र प्रतिनिधि रमेश मीणा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष छोटूलाल नागर की अगुवाई में श्रीराम स्टेडियम से शहर के मुख्य मार्गों पर वाहन रैली निकाली गई।
रैली के रूप में मिनी सचिवालय में आरपीएससी के चेयरमैन हबीब खान गौराणा, स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति राजाबाबू पंवार, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम एस अग्रवाल को पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट ने करीबन पौन घंटे धरना-प्रदर्शन कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रतिनिधि मंडल विभाग संयोजक मुकेश केरवालिया, छात्र प्रतिनिधि जितेंद्र मीणा, छात्रसंघ अध्यक्ष ऐश्वर्या सिंह गौड़, कोमल मीणा, प्रदेश प्रतिनिधि हर्षित जैन नगर उपाध्यक्ष दिलीप शाक्यवाल ने आरपीएससी घोटाले में सुधार की मांग की। चेयरमैन हबीब खां गौराण को तत्काल बर्खास्त किया जाएं।
पेंशनर्सकी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
बारां.राजस्थान पेंशनर समाज ने पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष तेज कुमार गौड़ जिला मंत्री हरिकृष्ण गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन में पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष प्रहलाद कुमार मीणा, नारायणप्रसाद जैन, सूरजमल सांखला राजवीर सिंह आदि शामिल थे।