पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धन संग्रहण करेंगे भाजपाई

धन संग्रहण करेंगे भाजपाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के आह्वान पर जम्मू कश्मीर में आई प्रकृतिक आपदा के दौरान पीड़ित लोगों की सहायतार्थ जिले में सभी मण्डलों के अन्तर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को धन संग्रहण किया जाएगा।

भाजपा जिला प्रवक्ता राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के निर्देशानुसार सभी मण्डलध्यक्षों को इस सन्दर्भ मे दिशा निर्देश जारी कर धन संग्रहण करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि शहर के दीनदयाल पार्क पर शहर के सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर मंडल अध्यक्ष सुर्यकान्त शुक्ला की अगुवाई में शहरभर के प्रमुख मार्गों से बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रहण करेंगे। इसी प्रकार बारां देहात अध्यक्ष मोरपाल सुमन की अगवाई में देहात क्षेत्रों से धन संग्रहण किया जाएगा। इसके अलावा छबड़ा नगर अध्यक्ष केसी जैन, छबड़ा देहात अध्यक्ष राजेन्द्र गालव, मांगरोल मण्डलध्यक्ष सत्यनारायण पारेता, अन्ता शहरध्यक्ष गोविन्द शर्मा देहात अध्यक्ष बजरंगलाल धाकड़, अटरू मण्डलध्यक्ष लक्ष्मीनारायण नागर एवं किशनगंज मंडल अध्यक्ष दुर्गाशंकर नागर तथा शाहबाद मण्डलध्यक्ष केसरी लाल मेहता अपने-अपने क्षैत्रों में धन संग्रहण करेंगे।अटरू. भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिए लिए घर-घर जाकर चंदा मांगा।

मंडल महामंत्री पवन गंदोलिया के नेतृत्व में धन संग्रह किया गया। इस दौरान महिपाल, यशवंत धाकड़, मनीष गालव,जगदीश नागर, सदाम हुसैन, महावीर नागर, कर्मराज नागर, दिनेश मीणा, देवेंद्र मीणा, कृष्ण गोपाल मीणा, बृजमोहन बैरवा आदि मौजूद थे।

सरपंचने दिया एक माह का वेतन

नाहरगढ़.कस्बेके सरपंच देवेन्द्र सिंघल ने जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एक माह का वेतन देने की घोषणा की। सरपंच सिंघल ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ यह वेतन दिया जाएगा। वहीं उन्होंने किशनगंज ब्लॉक के सभी सरपंचों समाजसेवियों से बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि या राहत सामग्री पहुंचा कर हरसंभव मदद करने की अपील की है। रविवार को भी भाजयुमो के नेतृत्व में मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितेश शर्मा सरपंच देवेन्द्र सिंघल सहित अन्य कार्यकर्ताओं और कस्बेवासियों ने कस्बे में झोली फैलाकर सहायता राशि एकत्रित की थी, जिसे बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भिजवाया गया।

भास्कर न्यूज. बारां

प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के आह्व