जिला कार्यकारिणी की घोषणा
राजस्थानशारीरिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा संघ के जिलाध्यक्ष सुनीलकुमार शर्मा ने की।
इसमेंं महामंत्री शिवराज चौधरी, कोषाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मेहता, उपाध्यक्ष नोर्तमल मालव ऋचा वर्मा, प्रवक्ता कमल गौतम, नरेंद्र तिवारी, मंत्री साबिर हुसैन, सहमंत्री महावीर पंकज, फारुख अहमद, नीलम कपूर, महेश मेहता, सुरेश चतुर्वेदी, प्रेमनारायण नागर को कार्यकारिणी सदस्य आत्माराम मीणा को प्रांरभिक शिक्षा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं राधेश्याम पोटर को अंता, भवानीशंकर नागर बारां, नेमीचंद शर्मा अटरु, देवेन्द्र भार्गव छबडा, सत्यनारायण मालव किशनगंज, ललित राठौर छीपाबडौद, नारायण सिंह को शाहाबाद का प्रभारी बनाया है।
वहीं संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजराजसिंह, अनिल शर्मा, अनवर अली, रामप्रताप गौचर, रामभरोस त्यौहारिया, गोपीबल्लभ चौरसिया को संरक्षक सलाहकार मंडल में शामिल किया है। जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया की संघ का शैक्षिक अधिवेशन 26 सितंबर को बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में होगा। इसमेंं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण शारीरिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।