पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्चप्राथमिक स्कूल बमूलिया जागीर के सभाकक्ष में सोमवार को सुबह 11 बजे साधारण सभा की बैठक हुई। इसमें प्रधानाध्यापक कक्ष पूर्ण होने पर ग्रामीणों के आर्थिक सहयोग के लिए आभार जताया गया। निर्माण कार्य का आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसे मौजूद सदस्यों ने अनुमोदित किया। साधारण सभा में सर्वानुमति से स्कूल प्रबंधन समिति बमूलिया जागीर के नए अध्यक्ष देवकरण सुमन चुने गए। इसमें क्रय समिति, निगरानी समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर गोपी बल्लभ सुमन, जगदीशप्रसाद शर्मा, निसार अहमद ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र ठहराव पर संबोधन दिया। बैठक में एसएमसी सदस्य ग्रामीण मौजूद थे। संस्था प्रधान सूर्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि साधारण सभा की अध्यक्षता सर्वशिक्षा अिभयान के संदर्भ व्यक्ति शिवशंकर गुप्ता ने की। संस्था प्रधान शर्मा ने ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार जताया। संचालन विनोदकुमार मालव ने किया।