पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कस्बेेमें प्राथमि

कस्बेेमें प्राथमि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बोहत

कस्बेेमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित चिकित्सक आवास जर्जर स्थिति में हैं। इनकी यह स्थिित तीन साल से बनी हुई है। अधिकारी जनप्रतिनिधि ने इन आवासों को ठीक करवाने की ओर ध्यान नहीं दिया है।

ऐसे में आवास के अभाव में डॉक्टर को डयूटी के लिए बारां से आना-जाना पड़ता है। मरीज इलाज के लिए बारां या मांगरोल जाते हैं। लोगों ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया, लेकिन अधिकारियों ने बजट का अभाव बताया है। यहां कस्बेे सहित रोजाना खेड़लीजागीर, चैपुरिया, पाडलिया, श्यामपुर
कस्बेेमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित चिकित्सक आवास जर्जर स्थिति में हैं। इनकी यह स्थिित तीन साल से बनी हुई है। अधिकारी जनप्रतिनिधि ने इन आवासों को ठीक करवाने की ओर ध्यान नहीं दिया है।

ऐसे में आवास के अभाव में डॉक्टर को डयूटी के लिए बारां से आना-जाना पड़ता है। मरीज इलाज के लिए बारां या मांगरोल जाते हैं। लोगों ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया, लेकिन अधिकारियों ने बजट का अभाव बताया है। यहां कस्बेे सहित रोजाना खेड़लीजागीर, चैपुरिया, पाडलिया, श्यामपुरा, मोतीपुरा, भगवानपुरा, हरसौली आदि गांंवों के लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन अस्पताल समय के बाद डॉक्टर आवास के अभाव में नहीं मिलने से निराश ही लौटते हैं। लोगों ने बताया जब तीन चार साल पहले आवास ठीक था तो यहां 24 घंटे डॉक्टर मिलता था। लोगों ने डॉक्टर आवास को शीघ्र ठीक करने की मांग की है।

बोहत. कस्बेमें तीन वर्ष से जर्जर हालत में हैं डॉक्टर आवास।