पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फल सब्जी प्रबंधन पर प्रशिक्षण कल से

फल-सब्जी प्रबंधन पर प्रशिक्षण कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फल-सब्जी प्रबंधन पर प्रशिक्षण कल से

अंता.कस्बेके कृषि विज्ञान केंद्र मंें फल-सब्जी फसलों में पोषण प्रबंधन पर मंगलवार से प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। मुख्य वैज्ञानिक डॉ. आईएन गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण 18 सितंबर तक चलेगा। इसमें प्रशिक्षण के दौरान अमरूद, पपीता, आंवला, नींबू वर्गीय फल उद्यानों एवं टमाटर, मिर्च, बैंगन, आलू, प्याज, लहसुन आदि फसलों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के प्रभारी मृदा वैज्ञानिक सुभाष असवाल ने बताया कि इस दौरान पोषण प्रबंधन के अतिरिक्त मृदा परीक्षण, जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट बनाने, फल-सब्जियों की उन्नत खेती, कीट-बीमारी प्रबंधन इत्यादि विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 40 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा।

तकनीकीसमस्या के चलते नहीं खुले खाते

बारां.बामलागांव में क्षेत्र बड़ौद क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की ओर खोले जाने वाले खातों का काम नहीं हो पा रहा है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि तकनीकी समस्या आने की वजह से खाते नहीं खुल पा रहे हैं। यह दिक्कत दूर होते ही बैंक में खाते खोले जाएंगे। बामला के मुरलीधर योगी ने बताया कि खाते नहीं खुलने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

कंप्यूटरडाटा एंट्री का दिया प्रशिक्षण

बारां.एसडीएमईट्रस्ट, केनरा बैंक सिंिडकेंट बैंक की ओर से प्रायोजित रुडसेट संस्थान मंे चल रहे तीस दिवसीय कम्प्यूटर डाटा एंट्री प्रशिक्षण का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद तासीवाल थे। संस्था के निदेशक आरके मीना ने समापन समारोह के अवसर पर कार्यक्रम के बारे मंे सभी प्रशिक्षणार्थियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। अतिथियों ने बैंक से संबंधित सभी प्रकार के खाते, लोन, बैंक से मिलने वाली सुविधाओ के बारे मंे प्रशिक्षणार्थियों का अवगत कराया।

हिन्दीदिवस पर बही काव्यरस की धारा

बारां.जिलेकी साहित्यिक संस्था काव्यांकन की पाक्षिक कार्यशाला हिंदी दिवस समारोह पर काव्य गोष्ठी आचार्य भागचंद नागर की अध्यक्षता में हुई। समारोह का शुभांरभ काव्यांकन के उपाध्यक्ष जगदीश सोनी ने किया। भैरूलाल भास्कर ने मां शारदा की वंदना का पाठ किया। काव्यांकन प्रवक्ता प्रेमप्रकाश पंचोली ने बताया कि समारोह के प्रथम सत्र में हुई कार्यशाला में हिंदी के लोकप्रिय छंद मनहरण घनाक्षरी पर विषय विशेषज्ञ सत्येंद्र वर्मा, विष्णु विशेष, शिवकुमार अग्रवाल ने छ