पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागलपुर ट्रेन से कटकर दो जनों की मौत

भागलपुर ट्रेन से कटकर दो जनों की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| शहरमें शनिवार दोपहर को कोटा-बीना रेलवे लाइन पर अजमेर-भागलपुर ट्रेन से कटकर अलग-अलग जगह दो जनों की मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार मंडोला फाटक के पास हाउसिंग बोर्ड निवासी रोहित नागर (24) पुत्र रामस्वरूप नागर दोपहर ढाई बजे यहां से गुजर रही अजमेर-भागलपुर ट्रेन से कट गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाली सीआई सुगन सिंह शव को अस्पताल लाए। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। सीआई सिंह ने बताया कि इससे कुछ समय पहले दूसरा हादसा इसी ट्रेन से नगर परिषद की गोशाला के पीछे रेलवे की लॉन पर हुआ। यहां ब्रिज के पास राजीव गांधी कॉलोनी निवासी रूपनारायण (30) की ट्रेन से कटने से मृत्यु हो गई।

लोको पायलेट के सूचना देने के बाद जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शहर में कुछ ही समय में दो स्थानों पर ट्रेन से कटकर युवकों की मौत होने से पटरी पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस जाप्ते ने भीड़ को ट्रेक से हटाया, जिससे ट्रेनों के आवागमन में बाधा नहीं हो।

जीआरपी के जवान भी मौके पर तैनात रहे। कोतवाली सीआई सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया दोनों मामले आत्महत्या के लग रहे हैं। पुलिस मामलों की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...