पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारां शहर में अपनी मनचाही जगह पर रेत का कारोबार होने से राहगीर हाेते हैं परेशान

बारां शहर में अपनी मनचाही जगह पर रेत का कारोबार होने से राहगीर हाेते हैं परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटरू रोड पर नेशनल हाइवे-27 को जोड़ने वाले मार्ग की मुख्य सड़क पर ही बनास की रेत डालकर कारोबार किया जा रहा है। रेत आधी सड़क तक बिखरी हुई है। इसके अलावा चार स्थानों पर सड़क पर ही रेत डालकर कारोबार किया जा रहा है। इसके चलते आवागमन बाधित हो रहा है।

शहर में मांगरोल रोड स्थित डोल मेला ग्राउंड में रेत, फर्शी आदि डालकर कारोबार किया जा रहा है। कई लोगों ने यहां फर्शी रेत के स्टॉक बना लिए हैं। इसके चलते आसपास निवास करने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रास्ते पर रेत बिखरी होने से वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं।

शहर में झालावाड़ रोड पर कई जगह सड़क पर ही रेत डालकर कारोबार किया जा रहा है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने की तरफ, दुर्जनपुरा रोड के पास आदि स्थानों पर सड़क पर ही रेत बिखरी हुई है। कुछ स्टॉक संचालकों ने सड़क तक पट‌्टी-फर्शी जमा लिए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

खबरें और भी हैं...