पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोनिका को मिला अंतरराष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

मोनिका को मिला अंतरराष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां|इंटरनेशनल साइंसकांग्रेस 2014 में बारां की बेटी मोनिका माहेश्वरी को चिकित्सा क्षेत्र में नई खोज एंटीइनफ्लोमेटरी(सूजन कम करने की)दवा का निर्माण करने पर अंतरराष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक के खिताब से नवाजा गया। मोनिका शहर के तालाबपाड़ा पीपली चौक निवासी गोपाल मंत्री की पुत्री है। वर्तमान में उदयपुर संभाग के डॉ. ओमप्रकाश लाठी की धर्मप|ी हैं। बारां की इस बेटी को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने से शहर गौरवान्वित है। माेनिका के पिता गोपाल मंत्री ने बताया कि उदयपुर में पैसीफिक कॉलेज में 8 एवं 9 दिसंबर काे हुई इंटरनेशनल कांग्रेस में 36 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसमें एक हजार डेलीगेट्स ने पंजीयन कराया था। इसमें मोनिका को चयनित कर सम्मानित किया गया। मोनिका ने बताया कि इंटरनेशनल साइंस कांग्रेस का गठन् 2011 में किया गया। इसमें इस संस्था की ओर से युवा वैज्ञानिकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके शोध को प्रोत्साहन देने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिक खोजों को सामने लाना तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर उभारने का कार्य किया जाता है। इस सम्मान के मिलने से मंत्री परिवार में हर्ष का माहौल है। इससे पूर्व भी गोपाल मंत्री के पुत्र ने भी सनफ्लावर इफेक्ट सोलर पैनल विकसित किया था। इसके अलावा वोल्टेज कंट्रोलडिवाइस भी बनाया था। इससे उसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया गया था। जिला प्रशासन ने भी नितिन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया था।

चिकित्सा के क्षेत्र में नई खोज के लिए दिया गया अवार्ड