पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्दी बढ़ने से हार्टअटैक और निमोनिया की आशंका

सर्दी बढ़ने से हार्टअटैक और निमोनिया की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसमेत जिलेभर में मावठ के बाद सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। इससे हृदयघात और निमोनिया बढऩे की आशंका है। ऐसे में डॉक्टरों ने बुजुर्गांे बच्चों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। जिलेभर में सर्दी का मौसम दीपावली त्योहार के साथ ही शुरू हो जाता था।

इस बार दिसंबर का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी दिन के समय वातावरण में गर्माहट बनी हुई थी। ऐसे में अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम बुखार पीडि़तों के पहुंचने का सिलसिला बरकरार था। शुक्रवार से मावठ का दौर शुरू होने से वातावरण में ठंडक पसर गई है। इसी के साथ ओलावृष्टि होने से कंपकपी छूटने लगी है। वातावरण में ठंडक बढऩे से बच्चों बुजुर्गों के बीमार होने की आशंका है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। बादल हटने के बाद सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी बढऩे से हृदयरोगी, अस्थमा, सांस रोग निमोनिया पीडि़तों की तकलीफ बढ़ेगी। डॉ. केके कतियाल डॉ. हेमंत डडवारिया ने बताया कि वातावरण में ठिठुरन होने से अस्थमा, हृदयरोग, सांस रोग निमोनिया की शिकायत रहती है। इससे बचाव के लिए सर्दी में ऊनी गर्म कपड़े पहने। वहीं अलाव तापे। इसके अलावा छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखे।