ओलावृष्टि से फसलें हुई बर्बाद
तहसीलक्षेत्र में बारिश ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ओलवृष्टि से धनिया सरसों की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। क्षेत्र में किसान पिछले दो साल से फसलों में नुकसान झेल रहे हैं। किसान इस बार अच्छी होने की उम्मीद लगाए बैठे थे। शुक्रवार रात को बारिश के साथ आंवले के आकार के ओले गिरे। इससे रबी फसलों में नुकसान हुआ है। कलेक्टर ललितकुमार गुप्ता ने गांवों का दौरा कर नुकसान की स्थिति देखी और एसडीएम को सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।
बरलां सरपंच गिर्राज नागर कृष्णमोहन मीणा ने बताया कि बरलां, हानीहेड़ा, फत्तूखेड़ी,, बलदेवपुरा, खेड़ली बासला में ओलावृष्टि हुई। वहीं पटना सरपंच नवल महाकाल ने बताया कि मूडलां, पटना, टिगरी, महाराजपुरा, उम्मेदगंज, मुसैनमाता, भाजपा नेता रामबाबू वैष्णव ने बताया कि छत्रपुरा, बलदेवपुरा अटरू माल में सरसों, धनिया, लहसुन, गेहूं, चना की फसल में आंवले के आकार के ओले गिरने से फसल चौपट हो गई। कई गांवों में 15 से 20 मिनट तक आंवले के आकार के ओले गिरे हैं। इससे नीम, आंवला, बड़बोर की डालियां टूटकर गिर गई। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष रणबीरसिंह हाड़ा ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलों में व्यापक नुकसान पहुंचा है। कलेक्टर ललितकुमार गुप्ता ने क्षेत्र के गांवों का दौरा कर एसडीएम को सर्वे करवाने के निर्देश दिए हैं।
कवाई.कस्बेसहित क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। कस्बे में बारिश से गलियारों में पानी बह निकला। बारिश से कुछ जगह किसानों को फायदा है। वहीं कई जगह ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के चारणखेड़ी, खरखड़ा रामलोथान, कुंडी, केरवालिया सहित करीब 6 गांवों में ओलावृष्टि हुई है। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से फूल पर रही सरसों धनियां की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेड़ली गद्दीयान गांव में पूर्व सदर कमरुद्दीन पठान के मकान के पास बिजली गिर गई। पठान ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से बाड़े में बने मकान की पट्टियां टूट गई हैं।
किशनगंज.तहसीलक्षेत्र में ओलावृष्टि बारिश से 23 गांवों में सरसों धनिए की फसल में नुकसान हुआ है। तहसील क्षेत्र के किशनगंज, गोबरचा, ख्यावदा, सकरावदा, कुंडी, आंकोदिया सहित 23 गांवों में ओलावृष्टि से फसलों किसानों को नुकसान हुआ है। वहीं बाद की फसलों में इस बारिश से फायदा भी हुआ है। किसान संघ के विभाग प्रचारक सत्यनारायण सिंह, तहसील अध्यक्ष छीतर