उपाध्यक्ष का किया अभिनंदन
बारां. भाजयुमोकी जिला कार्यकारिणी में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष वेणी माधव जिला महामंत्री मुकेश केरवालिया का शहर के प्रताप चौक पर भाजपा के युवा नेता कपिल भार्गव दीपक चौरसिया की अगुवाई में माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष माधव ने कहा कि जिले के युवाओं को एकजुट होकर आगामी चुनावों में भागीदारी निभाकर भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजय बनाएंगे। स्वागत करने वालों में अमित भार्गव, अजय गोस्वामी, पुनीत सुमन, हरिओम मेरोठा, डीके मीणा आदि मौजूद थे।