बैडमिंटन प्रतियोगिता 24 से
बारां| िजलाबैडमिंटन संघ की ओर से 24-28 दिसंबर तक जिला बेडमिंटन प्रतियोगिता बैडमिंटन हॉल में होगी। प्रतियोगिता तीन वर्गों (जूनियर, सीिनयर, वेटर्न) में होगी। सचिव राकेश पोराणिक ने बताया कि अंडर 15,17 सिंगल डबल, सीिनयर सिंगल डबल, वेटर्स सिंगल डब्ल्स प्रतियोगिता में सिंगल्स के लिए 100 डब्ल्स के लिए 200 रुपए शुल्क जमा करवाना आवश्यक है। अंडर 15 17 के लिए आयु प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। सभी प्रतियोगिताएं नए नियमों से होगी। प्रतियोगिता का समय दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक होगा। टाइज 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे डाली जाएगी।