पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने िकया प्रदर्शन

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने िकया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय के बाहर भाजपा के एक वर्ष के असफल शासनकाल के विरोध में कालीपट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया।

पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने बताया कि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रमोद भाया ने कहा कि राजस्थान सरकार किसान विरोधी है। एक वर्ष के शासनकाल में सरकार ने बारां जिले में ऐसा कोई जनहित का बड़ा का काम नहीं किया, जिसे वह अपनी उपलब्धि में गिना सके। केवल मात्र कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत योजनाओं को लेकर ही जश्न मना रही है।

िवकासकार्यों के लिए बजट जारी नहीं

जिलाध्यक्षनिजामुद्दीन खान जिलाप्रमुख रामचरण मीणा ने बताया कि पंचायतीराज में विकास कार्यो के लिए बजट के लिए तरस रहे हैं। सरकार द्वारा विकास कार्यो के लिए बजट नहीं दिया गया। पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने कहा कि बारां सहित हाड़ौती की जीवनदायनी परवन वृहद सिंचाई परियोजना पर भाजपा सरकार कुछ भी नहीं बोल रही है और ही सरकार ने अपने हिस्से की राशि वन एवं पर्यावरण विभाग दिल्ली को जमा करवाई है। इसके कारण परियोजना की लागत में बढो़तरी हो रही है।

सुबहसे शाम तक खाद के लिए भटक रहा है किसान

प्रदीपकाबरा मंडी समिति अध्यक्ष ने कहा कि किसान खाद के लिए सुबह से शाम तक भटक रहा है, लेकिन उसे खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है। बल्कि पुलिस के डंडे का शिकार होना पड़ रहा है। पीसीसी सदस्य कैलाश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों, नौजवानों व्यापारियों की विरोधी है तथा अपने 5 साल के कार्यकाल में 15 लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा के विपरीत एक साल में किसी को भी रोजगार उपलब्ध नहीं कराया है। वहीं राज्य के 40 हजार से अधिक विद्यार्थी मित्रों सहित अन्य कर्मचारियों को हटाया है।

धरने-प्रदर्शनमें यह रहे शामिल

धरनेमें सुनील गालव, कैलाश जैन, हंसराज मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, देवीशंकर मालव, बाबूलाल टाटू, रामचरण मेहता, अरविंद्र प्रतापसिंह सेवादल जिलाध्यक्ष अशरफ देशवाली, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरफान अंसारी, रामहेत मीणा, राजेंद्र भूमल्या, सत्यनारायण भूमल्या, नरेश गोयल, गौरव शर्मा, ओम सुमन, लोकेश नागर, त्रिलोक नागर, दिनेश गुर्जर, हरिराज गुर्जर, धर्मचंद जैन, सत्यनारायण चौधरी, नरेश जैन, हेमंत शर्मा आदि शािमल थे।

बारां. मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन करते कांग्रे