वार्ड 23 के अंतिम शिविर में उमड़े लोग
बारां| नगरपरिषद धर्मशाला में शनिवार को वार्ड नंबर 23 का अंतिम संशोधित भामाशाह नामांकन शिविर लगाया गया। शिविर प्रभारी श्याममनोहर शर्मा ने बताया कि अंतिम शिविर में बारिश सर्दी के मौसम होने के बावजूद भी वार्डवासियों ने भारी संख्या में परिवार सहित शिविर में पहुंचकर भामाशाह नामांकन दर्ज करवाएं। वार्ड 23 के शिविरों में 56 परिवारों के राशन कार्ड दुरुस्त किए गए। 53 पेंशनरों का सत्यापन किया गया। 464 व्यक्तियों के आधार नामांकन किए गए। भामाशाह नामांकन के लिए 478 परिवारों के आवेदन प्राप्त होने पर 1931 व्यक्तियों का भामाशाह नामांकन किया गया। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 226 निशुल्क खाते खोले गए। वार्ड नंबर 24 का प्रथम शिविर 16 दिसंबर से लगाया जाएगा।