पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्यात पर रोक से नहीं मिल रहा उचित मूल्य

निर्यात पर रोक से नहीं मिल रहा उचित मूल्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| भाजपाकी ओर से विदेशों में निर्यात किए जाने वाले भारत के धान के निर्यात पर रोक लगा रखी है। इसके कारण किसानों को अपनी मेहनत से तैयार की गई धान की फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने बताया कि कांग्रेस शासन के दौरान देश में धान की कीमत 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल से अधिक थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में धान की कीमत 500 से 1200 रूपए प्रति क्विंटल रह गई है। मेघवाल ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री को विदेशी दौरों में दिलचस्पी रखते हंै, लेकिन देश के किसान को फसल का उचित मूल्य दिलवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे है। भारत में उत्पादित धान की फसल को विदेशों में निर्यात नहीं होने के कारण किसानों को कोढियों के भाव अपनी फसल को बेचना पड़ रहा है तथा इसके कारण लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है एवं धान उत्पादक किसान के सामने आत्महत्या करने के लिए अलावा कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। मेघवाल ने भाजपा सरकार से धान उत्पादक किसानों की फसल का उचित मूल्य मिलने के लिए विदेशों में धान निर्यात खोलने की मांग की है।