मजदूरों ने लगाए मारपीट के आरोप
मजदूरों ने लगाए मारपीट के आरोप
बारां. जिलेमें सरसों की कटाई के लिए मप्र से पहुंचे मजदूरों ने आरपीएफ कांस्टेबल पर मारपीट का आरोप लगाया है। मप्र के राजगढ़ जिले के कई मजदूर सरसों की कटाई के लिए ट्रेन से बारां पहुंचे थे। मजदूरों का आरोप है कि रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन बना रहे थे। इस दौरान आरपीएफ के एक कांस्टेबल ने मारपीट कर दी। रामनारायण, भारतसिंह, गौराबाई, रतनसिंह ने कार्रवाई की मांग की।