मारपीट के आरोपी को करो गिरफ्तार
किशनगंजके फकीरों का मोहल्ला निवासी पांच जनों ने मंगलवार को एसपी को ज्ञापन देकर मारपीट बदसलूकी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इसमें उन्होंने बताया कि इसी मोहल्ले के 12 जने एक राय होकर आए और मारपीट की महिलाओं से बदसलूकी की। प्राथी तेजकरण पुत्र रामलाल, विजय पुत्र तेजकरण, टिंकू पुत्र तेजकरण, आशा पुत्री तेजकरण संगीता प|ी टिंकू नागर ने बताया कि आरोपी भगन पुत्र धनपाल, पूरण पुत्र धनपाल, बद्रीलाल पुत्र रामलाल, पवन पुत्र नंदलाल, नंदलाल पुत्र रामनारायण, ललिमा प|ी बद्रीलाल, पवन पुत्र पूरण, नट्टी प|ी नंदलाल, ममता प|ी पूरण ने 8 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे एक राय होकर उनके साथ लकड़ी धारदार हथियारों से मारपीट की और महिलाअों के साथ बदसलूकी की नीयत से उनके कपड़े फाड़ दिए। इस मारपीट में प्रार्थियों को हाथ, पैर, सिर कमर आिद में गंभीर चोट आई है। उनका आरोप है कि आरोपियों ने यह वारदात आपसी रंजिश के चलते की है। प्रार्थियों का आरोप है कि कान के टॉप्स, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, 20 हजार रुपए भी ले गए और एक बाइक को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने एसपी को दिए परिवाद में बताया कि थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।