पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफआईआर दर्ज कर पीडि़तों को दें मुआवजा

एफआईआर दर्ज कर पीडि़तों को दें मुआवजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. एसडीपीआईपार्टी की ओर से छबड़ा घटनाक्रम के मामले में दूसरे पक्ष के पीडि़तोंं की ओर से एफआईआर दर्ज करने और मुआवजा देने की मांग की है। एसडीपीआई के प्रदेश महासचिव अशफाक हुसैन, मोहम्मद हनीफ, अतीक, जहूर हाशमी, सादिक सर्राफ ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा में बताया कि छबड़ा में आजादी के बाद उपद्रव का पहला मामला है। इस मामले में जांच के बाद दोषियों को सजा देनी चाहिए। साथ ही प्रभावितों को मुआवजा देना चाहिए। सांसद का निर्वाचन क्षेत्र होने से इस मामले में मुख्यमंत्री को भी ध्यान देना चाहिए।