पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फसल चक्र अपनाएं तो मिट सकता है लौंगिया

फसल चक्र अपनाएं तो मिट सकता है लौंगिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें रबी की महत्वपूर्ण धनिए की फसल में लौंगिया का प्रकोप व्यापक रूप से सामने आने पर विभाग ने किसानों को सलाह दी है। विभाग के अिधकारियों ने कहा कि धनिया की फसल में मौसम की मार की वजह से विभिन्न रोग सामने आते हैं। अिधक सर्दी की वजह से इसमें अिधक नुकसान होता है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक आईएन गुप्ता ने बताया कि जिन खेतों में धनिए की फसल में लौंगिया रोग सामने आया है उन खेतों में अगले रबी सीजन में अन्य फसल लें।

जिन खेतों में धनिया नहीं बोया गया था अगली बार उसमें वे धनिया लगा सकते हैं। इससे इस रोग से निजात मिल सकता है। उन्होंने बताया कि खेत से फसल निकालने के बाद खेतों में लौंगिया रोग के जीवाणु रह जाते हैं।

लौंगियारोग ग्रस्त फसल का बीज नहीं बोएं

वैज्ञानिकोंकी सलाह है कि लौंगिया ग्रस्त फसल का बीज किसान बुवाई के लिए नहीं रखें। इसके अलावा कृषि विभाग या कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से सुझाई गई उन्नत बेहतर किस्मों के बीज का उपयोग कर फसल चक्र का उपयोग करें तो बेहतर उत्पादन और रोगमुक्त फसल ली जा सकती है। उन्होंने किसानों से कहा कि समय-समय पर वे कृषि अिधकारियों, पर्यवेक्षकों और कृषि वैज्ञानिकों से भी सलाह-मशविरा करें और उनकी सुझाई गई सस्ती और अनुदानित दर की दवा का उपयोग करें। इससे उनका अार्थिक नुकसान को भी रोका जा सकता है।