स्वाइन फ्लू को लेकर घर-घर करेंगे सर्वे
ब्लॉकके चिकित्सा कर्मचारियों की बैठक मंगलवार को सीएचसी परिसर में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. डीएल मेहरा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर मेहरा ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए सभी चिकित्साकर्मी मुख्यालय पर रहकर लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने का प्रयास करें। वही डी वर्मिग डे के अवसर ब्लॉक में 5 साल तक के बच्चों के लिए टेबलेट वितरण का कार्य भी शुरू किया गया।
इस दौरान मेहरा ने सभी को अपने-अपने पीएचसी उपस्वास्थय केंद्रों पर साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में चिन्हित कुपोषित बच्चों को एमटीसी पर भर्ती करवाने के लिए परिजनों से समझाइश के निर्देश दिए। साथ ही परिवार नियोजन के लक्ष्यों को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। स्वाइन फ्लू को देखते हुए सभी चिकित्सा कर्मियों को सचेत रहते हुए आगामी दिनों में घर-घर जाकर मरीजों का सर्वे कराने के निर्देश दिए गए।
लंबे समय से खांसी-जुकाम के मरीजों को सीएचसी पीएचसी पर भर्ती कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में निरिक्षण के दौरान चिकित्सा कर्मियों को मुख्यालय पर रहने की हिदायत दी है। अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही। बैठक मेंे डाॅ. ओपी नागर, सीएचसी प्रभारी डाॅ. सतीश अग्रवाल, रेलावन पीएचसी प्रभारी डाॅ. चिराग मलिक समेत ब्लॉक के पीएचसी प्रभारी चिकित्साकर्मी मौजूद थे।
बारां. जिले के बमोरीघाटा स्थित आयुर्वेदिक औषधालय पर मंगलवार को स्वाइन फ्लू और मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए एक हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया। इसमें स्कूल के चार सौ बच्चे छह सौ ग्रामवासी शामिल थे। साथ ही लोगांे को स्वाइन फ्लू और मौसमी बीमारियों के लक्षणों की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रभारी डॉ. हरिशंकर, नर्स हेमलता अजमेरा, परिचारिका संतोष शर्मा एवं स्कूल के कर्मचारियों ने सहयोग किया।
िबजौरा. कस्बे में मंगलवार को आयुर्वेद विभाग की ओर से मौसमी बीमारियों स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लोगों को काढ़ा पिलाया गया। वैद्य बद्री प्रसाद ने बताया कि पंचायत पर दो सौ लोगोंे काढा पिलाया गया। साथ ही बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच ममता मैरोठा, कंपाउंडर बृजमोहन मीणा, गोविंद मेरोठा, महेश पोटर, हुकम सिंह ने सहयोग किया।