दुर्घटना में एक की मृत्यु
कोयलाके समीप सोमवार रात को ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक की मृत्यु हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस के अनुसार तारड़ीखेड़ा हाल बारां निवासी सत्यनारायण सुमन सोमवार रात को पार्वती नदी से ट्रैक्टर-ट्राली में पत्थर भरकर रहा था। रात करीब नौ बजे कोयला के पास ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसमें गंभीर घायल सुमन को जिला अस्पताल लाया गया। यहां कुछ देर बार उसकी मृत्यु हो गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।