विवेकानंद पार्क का निखरा स्वरूप
बारां. कोटा रोड स्थित विवेकानंद पार्क, यहां पर प्रतिदिन सुबह-शाम तफरीह के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
भास्कर न्यूज| बारां
शहरके कोटा रोड पर स्थित विवेकानंद पार्क का इन दिनों स्वरूप निखर गया है। हरियाली मुलायम घास यहां पर लोगों को मार्निंग वॉक के लिए आकर्षित करती है। पार्क में वाकिंग के लिए चारों ओर बीच में बनाए गए फुटवे लोगों के लिए सुविधाजनक है।
विवेकानंद पार्क में तफरीह करने वाले बाशिंदों की अच्छी खासी भीड़ रहने लगी है। नगर परिषद की देखरेख में इसका जीर्णोद्धार किया गया है। यहां पर मुलायम घास, झूले-चकरी, फुटवे, फूलदार पौधे सुबह यहां पर आने वाले लोगों का मन प्रसन्न कर देते हैं।
विवेकानंद पार्क लोगों के लिए स्वास्थ्य और आरोग्य देने का स्थान बना हुआ है। वहीं कर्मचारी संगठनों और सामाजिक संगठनों के लिए भी काफी उपयोगी है। इस पार्क में आए दिन कोई कोई संगठन बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करता है। यहां पर रोजाना सुबह और देर शाम तक चहल-पहल बनी रहती है।
लगीहै स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा
इसपार्क में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा लगी हुई है। यहां पर आने वाले लोगों को हमेशा आध्यात्म का संदेश देती है। यहां पर विभिन्न जयंती उत्सवों पर भी कार्यक्रम होते रहते हैं। महिलाओं के संगठन भी यहां पर आकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं।
योगप्राणायाम के लिए मुफीद है पार्क
विवेकानंदपार्क में जहां बुजुर्ग लोग सुबह-सुबह शुद्ध हवा में चहलकदमी करते नजर आते हैं। वहीं युवक-युवतियां भी मार्निंग वॉक करते हुए दिखाई देते हैं। बुजुर्ग के सानिध्य में बच्चे योग और प्राणायाम का अभ्यास करते हैं। इस पार्क की खासियत यह है कि यह एक विशाल परिसर में फैला हुआ है। इसका स्वरूप आनंदित करता है।