पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृमि उन्मूलन कार्यक्रम पर संगोष्ठी हुई

कृमि उन्मूलन कार्यक्रम पर संगोष्ठी हुई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरूयुवा मंडल की ओर से राष्ट्रीय कृषि उन्मूलन कार्यक्रम किया आयोजित किया गया। नेहरू युवा मंडल भीलवाड़ा नीचा के स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर एक से 19 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को गोलियां बांटी गई एवं कृमि नियंत्रण रोग के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गुर्जर, सचिव हरिभजन गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भंवरगढ़.कस्बेके आंगनबाड़ी सेक्टर नंबर दो पर महिला एवं बाल विकास परियोजना किशनंगज की ओर से एक से पांच वर्ष तक के बच्चाें को कृमि नाशक दवा पिलाई गई। कार्यक्रम का का उदघाटन महिला पयर्यवेक्षक पदमावती वर्मा ने किया। वर्मा ने बताया कि दवा पिलाने के साथ-साथ अभिभावकों को समझाया गया। यह कार्यक्रम कस्बे के अलावा परानियां, रेलावन सेक्टर पर भी संचालित किया जा रहा है जो 13 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन 35 बच्चों को दवा पिलाई गई। इस अवसर पर कार्यकता देवेंद्र चौधरी, आशा सहयोगिनी प्रीति सहरिया, मुन्नी बाई आदि मौजूद थे।

बारां.शहरके वार्ड 12 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर मंगलवार को कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का उदघाटन बाल विकास परियोजना अधिकारी मोहिनी पाठक ने किया। इसमें एक से दो वर्ष तक के बच्चांे को एल्बेंडाजोल सीरप पिलाई गई। वहीं दो से पांच वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडालोज की गाेली खिलाई गई। इस दौरान कुसुमलता जैन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी सहायिकाएं मौज्ूद थी।