स्पोर्ट्स मीट का समापन
शहरकी न्यू नाकोड़ा कालोनी स्थित किड्जी, जे.पी. लॉरिअंट कान्वेंट स्कूल में चल रही तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का मंगलवार को अतिथियों की ओर से प्रतियोगिता के विजेताओं को पारितोषिक देकर समापन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी पिंकी कतियाल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य सुनील कुमार हावा एवं विशिष्ट अतिथि कर्मचारी महासंघ के संभाग प्रभारी मुकेश शर्मा थे। निशा जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों अध्यापकों ने क्रिकेट, खो-खो, दौड़, गोला फैंक, रस्साकशी, रूमाल झपट्टा, कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न खेलों में भाग लिया। मुख्य अतिथि हावा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के विकास में सहायक होते हैं। विशिष्ट अतिथि मुकेश शर्मा ने कहा कि जीवन में जितना योगदान पढ़ाई का होता है उतना ही खेलकूद का भी होता है। इसके बाद अतिथियों ने विजेताओं को पारितोषिक दिए। निशा जोशी ने आभार व्यक्त किया।
बारां. शहर के किड्जी स्कूल में स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम के समापन अवसर पर दौड़ में लेते बच्चे।