आश्रितों को आर्थिक सहायता
जिलेमें गत दिनों विभिन्न हादसों में मृत चार व्यक्तियों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर के आदेश पर सड़क दुर्घटना में पानाचंद पुत्र घांसीलाल धाकड़ निवासी गोरधनपुरा तहसील छीपाबड़ौद, कन्या बाई प|ी प्रहलाद कोली निवासी बमारीकलां तहसील मांगरोल, पानी मंे डूबने से घनश्याम पुत्र ब्रह्मानंद खेरवा निवासी खेरपुर तहसील किशनगंज, ट्रक में पट्टी भरते समय पट्टी सिर पर गिरने से महेंद्र कुमार पुत्र रामदेव मेघवाल निवासी सोनवां तहसील मांगरोल की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।