पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांंच योजना कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

जांंच योजना कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीनिःशुल्क जांच योजना में सरकार की ओर से संविदा कर्मचारी लगाए गए है। इनको अस्पताल में काम करते-करते नौ महीने हो गए। अभी तक इनको वेतन का भुगतान नहीं मिला है। यह कर्मचारी अस्तपाल में सीधी भर्ती एजेंसी के माध्यम से काम कर रहे हैं। इनके वेतन के लिए चार माह से बजट आवंटित नहीं होने के कारण इन कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कर्मचारी रोगी सलाहकार ओमप्रकाश कुशवाह एमएनजेवाई कर्मचारियों को मई 2014 से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में इन लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।इससे इनके परिवारों को भूखे मरने की नौबत रही है। जिन एजेंसियों के कर्मचारी लगे हैं। उन एजेंसियों ने भी इन कार्मिकों को जैसे-तैसे कुछ वेतन अपनी तरफ से उपलब्ध करा दिया, लेकिन लंबी समय से बजट नहीं आने पर एजेंसी संचालक भी परेशान हैं।

^बारां समेत दो जिलों में बजट नहीं रहा है। पूर्व में इस मामले में जिला सीएमएचओ को अवगत करा चुके हैं। बजट आते ही शीघ्र भुगतान कर दिया जाएगा। लेखराजमालव,ब्लॉक सीएमएचओ