अज्ञात शव का पोस्टमार्टम किया
बारां| शहरमें खजूरपुरा तिराहे के पास बुधवार को नाले में मिले अज्ञात शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह खजूरपुरा तिराहे के पास एक नाले में अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया गया और जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया। गुरुवार को भी इस शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। ऐसे में इसका पोस्टमार्टम कराया गया है।