- Hindi News
- योग से तनाव सहित गंभीर रोगों से मिलती है निजात
योग से तनाव सहित गंभीर रोगों से मिलती है निजात
बारां| भारतस्वाभिमान पंतजली योग समिति की ओर से योग को विश्व का सबसे अधिक उपयोग करने वाला बताया गया है। समिति के जिला युवा प्रभारी महावीर बैरवा ने बताया कि योग को विश्व मेंे 170 देशो का समर्थन मिला है और इसमें अधिकांश देश मुस्लिम इसाई धर्म के है। योग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है, बुद्धि की एकाग्रता रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। राज्य सरकार की अोर से स्कूलों मे सूर्य नमस्कार योग शिक्षा को अनिवार्य करना स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग में बहुत श्रेष्ठ कार्य किया है। युवा प्रभारी बैरवा ने योग शिक्षा का विरोध कर धार्मिक भावना भड़काने वाले संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लिए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।