तहसीलों में कल से लगेंगे रोजगार शिविर
बारां| जिलेमें रोजगार कार्यालय की ओर से एक दिवसीय तहसील स्तरीय रोजगार सहायता शिविरों का आयोजन प्रत्येक तहसील में किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीण माथुर ने बताया कि 13 फरवरी को अंजुमन मदरसा इस्लामिया सैकेंडरी स्कूल मांगरोल, 20 फरवरी को पंचायत समिति किशनगंज, 27 फरवरी को आदिम जाति सेवक संघ शाहबाद, दो मार्च को कमला सीनियर सैकंडरी स्कूल अटरू, 10 मार्च को राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल छबड़ा एवं 13 मार्च को राजकीय बालिका सीनियर सैंकडरी स्कूल छीपाबड़ौद में रोजगार सहायता शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में स्थानीय एवं बाहर की कंपनियां भाग लेकर रोजगार संबधी जानकारी उपलब्ध कराएंगी।