पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू को लेकर छात्रावासों में स्क्रीनिंग

स्वाइन फ्लू को लेकर छात्रावासों में स्क्रीनिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें स्वाइन फ्लू के दो पॉजीटिव केस सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है। स्कूलों में प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने के बाद अब चिकित्सा विभाग ने गुरुवार से छात्रावासों में स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। बुधवार तक जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा विभाग ने 60 हजार से अधिक रोगियों को परामर्श दिया है।

जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के दो केस सामने चुके हैं। इनमें सेे शाहपुरा निवासी एक महिला की बीते दिनों मृत्यु हो चुकी है। वहीं शहर के प्रताप चौक क्षेत्र निवासी एक महिला को भी स्वाइन फ्लू पाॅजीटिव मिला है। इसके बाद से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। सीएमएचओ डॉ. शरद पारीक ने बताया कि जिले में सभी आशा सहयोगिनियों से डोर-टू-डोर सर्वे करवाने के साथ स्वाइन फ्लू से बचाव एवं जागरुकता के लिए लोगों को अवगत कराया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ललितकुमार गुप्ता ने सभी बीसीएमओ एवं चिकित्सा कर्मियांे से सर्दी, खांसी, जुकाम बुखार के रोगियों को परामर्श एवं उपचार देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संदिग्ध मरीजों के नमूने लेने के लिए कहा गया है। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए गुरुवार से छात्रावासों में सर्वे शुरू करा दिया है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. बृजेश गोयल ने बताया कि बुधवार शाम तक जिले में 60 हजार 340 रोगियों को अस्पतालों में परामर्श दिया गया है। इनमें से 12 हजार 170 रोगी केटेगरी जुकाम के मरीज मिले हैं। इनमें से 243 लोगों को टेमी फ्लू दी गई है। इस दौरान आशाओं ने 31 हजार 575 घरों का सर्वे किया है। इस दौरान 5 हजार 151 रोगियों में से 22 को टेमी फ्लू की टेबलेट दी गई।

पलायथा. कस्बे के उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल में बच्चाें को काढ़ा पिलाते रमेशचंद्र महावर।

बचाव के लिए कर रहे प्रचार

चिकित्साविभाग जिला आईईसी समन्वयक देवेश गांधी ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू से बचाव उपचार के लिए पंपलेट वितरित करवाए जा रहे हैं। साथ ही होर्डिंग्स भी लगवाए गए हैं। साथ ही विभिन्न माध्यमों से लोगों को जानकारी दी जा रही हैं।

काढ़ेका वितरण

जिलेमें सामाजिक संस्थाओं की ओर से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़े बांटा जा रहा है। स्कूलों के संस्था प्रधानों को भी छोटे बच्चों को स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण मिलने पर डॉक्टरों से परामर्श लेने की सलाह दी गई है।

एक अाैर स्वाइन फ्लू पॉजीटिव

जिलेके उदपुरिया निवासी एक व्यक्ति स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. गोयल ने बताया कि उदपुरिया निवासी 60 वर्षीय रामकरण 19 जनवरी को लकवा की शिकायत होने से कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। वहां इसका 29 जनवरी तक उपचार हुआ। वह 11 फरवरी को दुबारा निजी अस्पताल में दिखाने पहुंचा। वहां उसका सैंपल लिया गया। इसकी 12 फरवरी को आई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिला है। उदपुरिया में इससे पहले स्वाइन फ्लू का मामला नहीं था। रोगी को संभवत कोटा से ही संक्रमण हुआ है। एहतियात के तौर पर रोगी के घर एवं आसपास सर्वे कराया गया है।