राज्य स्तरीय प्रतियाेगिता आज से
जिलानेटबॉल संघ मांगरोल की ओर से जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में चयनित बालक-बालिकाओं की टीम घोषित की गई है। राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार से 15 फरवरी तक जयपुर में होगी। घोषित टीम में छात्र वर्ग में आदिल पठान (कप्तान), दिलशाद पठान, वसीम पठान, अंकुर यादव, विशाल बसवाल, भीमराज, मनीष सहरिया, जितेंद्र सहरिया, सुरेंद्र, देवेंद्र, आफताब, दिलनवाज, छात्रा वर्ग में पूजा बैरवा (कप्तान), सुमित्रा, मनीषा, कर्मा, अनिता, प्रियंका, नोरीन पठान, खुशबू पठान, अंजुम, अलवीना पठान, सोनाली, सिमरन शामिल हैं। महिला टीम मैनेजर विद्या बाई होगी। टीम की घोषणा संघ सचिव प्रहलाद सिंह ने की।