पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन डीलर 16 से करेंगे हड़ताल

राशन डीलर 16 से करेंगे हड़ताल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें राशन डीलर 16 फरवरी से हड़ताल करेंगे। राज्य सरकार की ओर से राशन वितरण के दौरान खाद्य सुरक्षा से संबंधित राशनकार्डों के सत्यापन तथा दस्तावेजों को एकत्र करने में डीलरों को पाबंद करने और उनकी ओर से राशनकार्ड के परिवारों के सत्यापित करने के आदेश के विरोध में हड़ताल की जाएगी।

राजस्थान राज्य राशन विक्रेता संघ की जयपुर में हुई प्रदेश कार्यकारणी की बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष सरताज अहमद ने जिले के राशन डीलरों को 16 फरवरी से राशन वितरण कार्य ठप कर हड़ताल का निर्देश दिया है।

बारां जिला राशन डीलर संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य सरकार कर्मचारियों या किसी एजेंसी से करवाए।

इसमें राशन डीलरों को पाबंद करना उचित नहीं है। राशन डीलर को इस प्रकार के कार्य से वार्ड में ही विरोध का सामना करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में राशन डीलर खाद्य सुरक्षा के तहत राशनकार्डों का सत्यापन नही करेंगे। साथ ही प्रदेश संगठन की ओर से आगामी निर्देश तक जिले में राशन की दुकानों पर वितरण कार्य बंद रहेगा।