मजदूर संघ ने विरोध प्रदर्शन किया
राजस्थानविद्युत प्रसारण मजदूर मंडल कांग्रेस (इंटक) शाखा की ओर से विरोध प्रदर्शन बुधवार को किया गया और ऊर्जा मंत्री को मांग पत्र भेजा। इसमें संघ के महामंत्री हेमंत दाधीच ने बताया कि 765 केवी जीएसएस बटावदा(बारां) के स्टाफ के लिए आवासीय भवनों का निर्माण 8-10 दिन में शुरू होना है। इसमें विभाग की ओर से भेदभाव बरता जा रहा है। इसमें अधिकारी वर्ग के आवासीय भवन जो शहर में स्थित 132 केवी जीएसएस के परिसर बनाए जाने प्रस्तावित है, जबकि कर्मचारी वर्ग के भवन शहर से 10 किमी दूर एकांत में 765 केवी जीएसएस बटावदा के परिसर में बनाए जाना प्रस्तावित है। इसके विरोध में इंटक संगठन कोटा संभाग के अध्यक्ष किशनगोपाल मोदी प्रदेश संयुक्त महामंत्री बाबूलाल के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता 765 केवी जीएसएस बटावदा में जाकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर ऊर्जा मंत्री उच्च अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें सभी स्तर के कर्मचारियों अधिकारियों के भवन 132 केवी जीएसएस परिसर में ही बनाने की मांग की। ज्ञापन देने से पूर्व कोटा संभाग के अध्यक्ष मोदी प्रदेश महामंत्री ने संबोधित किया।