- Hindi News
- नई पेयजल योजना के इंटैकवेल का ट्रायल हुआ शुरू
नई पेयजल योजना के इंटैकवेल का ट्रायल हुआ शुरू
शहरकी महत्वाकांक्षी पेयजल योजना का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके तहत हीकड़ दह स्थित नए इंटैक बेल की मोटरों का ट्रायल शुरू हो गया है। इसके अलावा अटरू रोड स्थित फिल्टर प्लांट पर लगी मोटरों को भी ट्रायल पर लिया गया है। सब कुछ ठीक रहा, तो आगामी गर्मी के सीजन में शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
शहर में पानी सप्लाई के लिए 31 करोड़ रुपए की लागत से नई पेयजल योजना का कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत हीकड़ दह पर नया इंटैक बेल बनाया है। वहीं पाठेड़ा 210 लाख लीटर पानी स्वच्छ करने के लिए फिल्टर प्लांट तैयार किया गया है। इसके अलावा हीकड़ से शहर तक 24 इंच मोटी पाइप लाइन बिछाई गई है। इस योजना से प्रतिदिन शहर को 210 लाख लीटर स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा। पाठेड़ा फिल्टर प्लांट का ट्रायल एक महीने पहले हो चुका है। योजना का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। हीकड़ दह में नए इंटैक बेल की मोटरों और अटरू रोड फिल्टर प्लांट पर पानी सप्लाई करने वाली मोटरों का ट्रायल प्रारंभ किया गया है। इसमें कोई परेशानी होने पर उसे दुरुस्त किया जाएगा। वहीं मोटरों के पूरी क्षमता पर कार्य करने पर नई पेयजल योजना को जलदाय विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। नई योजना से शहरवासियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।
नई टंकियों को लिंक करना शुरू
नईपेयजल योजना के तहत बिछाई गई राइजनिंग लाइनों से नई टंकियों को जोड़ा जाएगा। इसके तहत बुधवार को न्यू सिविल लाइन की टंकी को जोड़ा गया। वहीं गुरुवार को पुलिस लाइन की राइजनिंग लाइनों को जोडऩे का कार्य किया गया। योजना में अटरू रोड फिल्टर प्लांट न्यू सिविल लाइन में पर टंकी एवं वाटर टैंक बना है। डोल मेला ग्राउंड आदि स्थानों पर भी नई टंकियां बनाई गई हैं।
^हीकड़ दह स्थित इंटैक बेल पर मोटरों का ट्रायल प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही अटरू रोड फिल्टर प्लांट पर लगाई दो मोटरंे में ट्रायल पर ली गई हैं। पेयजल योजना के तहत जल्द ही शहर में पानी की सप्लाई बढ़ेगी। डीकेमित्तल, एक्सईएन, आरयूआईडीपी
बारां. नई टंकी से पाइप लाइन जोड़ने के लिए खुदाई करते मजदूर।