पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ट्रैक किया मजबूत, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

रेलवे ट्रैक किया मजबूत, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. झालावाड़ रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को दुरुस्तीकरण का कार्य किया गया।

^पुरानी पटरियों और जोड़ को बदला जा रहा है। इससे ट्रैक मजबूत होगा। इस काम के बाद पटरियों के टूटने या क्रेक होने से हादसे की आशंका नहीं रहेगी। पटरियों के बीच जोड़ की संख्या भी घटाई जा रही है। भविष्य में ट्रेन की स्पीड 120 किमी प्रतिघंटे की करने के लिए भी यह काम किया जा रहा है। धर्मेंदकुमारचौधरी, इंजीनियर, रेलवे कोटा मंडल

भास्कर न्यूज | बारां

कोटा-बीनारेल खंड में रेलवे ट्रैक को मजबूत किया जा रहा है। जहां पटरियां बदलनी हैं, वहां पटरियां बदली जा रही हैं। जहां पर स्लीपर बदलने हैं, वहां पर सीमेंट के स्लीपर लगाए जा रहे हैं। इससे ट्रेनों की गति में तेजी आएगी। वर्तमान में यात्री गाड़ियों की स्पीड 110 किमी प्रति घंटे निर्धारित है। मालगाड़ी की स्पीड रेलवे मानकों के अनुसार 75 किमी प्रति घंटे निर्धारित है। ट्रैक ठीक होने के बाद 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाई जा सकेंगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार 10 किमी क्षेत्र में अंता से सुंदलक के बीच अभी इस काम को पूरा करने में रेलवे के कर्मचारी जुटे हैं। जहां पर पटरियों के बीच के जोड़ की लाइफ खत्म हो गई है। उनको भी ठीक किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की दुघर्टना नहीं हो सके। कोटा से रुठियाई तक जब यह काम पूरा हो जाएगा तब ट्रेनों की गति को बढ़ाने पर रेलवे विचार कर रहा है। फिलहाल निर्धारित मानकों के अनुसार ही ट्रेनों को चलाया जा रहा है। इस काम के पूरा होने के बाद यात्रियों के लिए यह फायदा होगा कि उनका समय बचेगा और जल्दी से अपने गंतत्व तक पहुंच सकेंगे। रेलवे के इंजीनियरों की माने तो भविष्य में ट्रेनों की गति 120 किमी प्रतिघंटे करने के लिए यह काम शुरू किया गया है।

बढ़गई हैं क्रॉसिंग स्टेशनों की संख्या

बारांसे रुठियाई के बीच पहले क्रॉसिंग के लिए ट्रेनों को लंबा सफर तय करना पड़ता था। जब तक ट्रेन क्रॉसिंग स्टेशन तक नहीं पहुंचती थी, तब तक दूसरी ट्रेन खड़ी रहती थी। अब बारां और भौंरा के बीच सुंदलक कल्याणपुरा में क्रॉसिंग स्टेशन बनाए गए हैं। अटरू और छजावा के बीच पिपलोदरोड पर भी यह सुविधा शुरू कर दी गई है। भूलोन धरनावदा के बीच मोतीपुरा चौकी, सालपुरा और छबड़ा के बीच केशोली तथा धरनावदा और रुठियाई के बीच चौरा खेड़ी को क्रॉसिंग स्टेशन बनाया गया है। हालांकि अभी चौराखेड़ी क्रॉसिग स्टेशन को चालू नहीं किया गया है। इसे जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। इससे ट्रेनों को अधिक समय तक एक जगह पर नहीं रोकना पड़ेगा और ट्रेन लेट नहीं होंगी और यात्रियों का समय बचेगा।

12साप्ताहिक ट्रेन 14 डेली ट्रेन गुजरती हैं बारां से

कोटाऔर बीना के बीच अप-डाउन ट्रेनें बारां से गुजरती हैं। इनमें से 12 साप्ताहिक ट्रेन हैं। 14 डेली ट्रेन हैं। इनमें जोधपुर-भोपाल, इंदौर-कोटा इंटरसिटी, कोटा-बीना, कोटा-कटनी, जबलपुर-अजमेर(दयोदय), कोटा-भिंड आदि ट्रेन शामिल हैं। इसके अलावा 50 मालगाड़ी लोडेड और अनलोडेड निकलती हैं।

कोटा मंडल में पहली बार हो रहा है प्रयोग

रेलवेफाटकों पर मेंटीनेंस के काम किए जा रहे हैं। इसमें कोलकाता की कंपनी रबराइज सरपेस लगाने का काम कर रही है। यह काम कोटा रेलवे मंडल में पहली बार हो रहा है। गुरुवार को झालावाड़ रोड स्थित रेलवे फाटक पर इसका काम किया गया। इसके चलते गेट को 10 घंटे तक बंद रखा गया। यहां काम कर रहे इंजीनियर ने बताया कि पहले फाटकों पर कांक्रीट के सरपेस लगाए जाते थे। 80 टन से अधिक की गाड़ियां गुजर जाने से वह बार-बार टूट जाते थे। इससे उन्हें बदलना पड़ता था। अब अधिक लोड वहन करने वाले रबराइज सरपेस लगाए जाने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी। इसी तरह का काम छबड़ा के गेट नंबर 71 पर भी किया जाएगा। इसे भी एक दो दिन में कंपलीट कर लिया जाएगा।