पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सनाढ्य ब्राह्मण समाज का सम्मेलन 2 मई को

सनाढ्य ब्राह्मण समाज का सम्मेलन 2 मई को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| सनाढ्यब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 2 मई को होगा। समाज के सदस्य रघुनाथ शर्मा ने बताया कि समाज का विवाह सम्मेलन हनुमान जी के मंदिर परिसर में रखा गया है।

विहिपकी बैठक 15 को : बारां िवहिपकी जिला बैठक 15 फरवरी को केशव कुटी भवन में दोपहर एक बजे होगी। बैठक में जिले के सभी 10 प्रखंडों के कार्यकारिणी सदस्य एवं खंड स्तर के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

मन्नतपूरी होने पर कामखेड़ा की पैदल यात्रा : छबडा़. ग्रामपंचायत फलिया के लोगों की सरपंच जीतने की मन्नत पूरी होने पर नवनिर्वाचित सरपंच प्रेमचंद धनोरिया के नेतृत्व में ग्राम फलिया, राजपुरा, कुलिंजरा, मुंडियाखेड़ा, नयागांव, खुरई, खजूरी, कड़ैयाचोर के सैकड़ों महिला-पुरुष कामखेड़ा बालाजी पैदल रवाना हुए। सभी पैदल यात्री डीजे की धुनों पर नाचते-गाते बालाजी की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे।

पेंशनरसमाज की बैठक 16 फरवरी को : छबडा. पेंशनरसमाज की बैठक अब16 फरवरी को होगी। पेंशनर समाज के अध्यक्ष ईश्वर दयाल पारीक ने बताया कि 8 फरवरी को होने वाले चुनाव जो निरस्त किए गए थे। उनकी अग्रिम चुनाव तिथि तय करने के लिए 16 फरवरी दोपहर दो बजे पेंशनर भवन में बैठक रखी गई है।

गोकृपा कथा आज से : बारां. शहरके समीपवर्ती गांव पाठेड़ा में शुक्रवार से गो कृपा कथा शुरू होगी। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कथा 19 फरवरी तक चलेगी। इसमूें चारू गोपाल दीदी कथा का वाचन करेंगी। कथा शाम सात से रात 10 बजे तक होगी। शुक्रवार को सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।

मेवसमाज का विवाह सम्मेलन 25 अप्रेल को : किशनगंज. मुस्लिममेव समाज की बैठक भंवरगढ़ में हुई। इसमें सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और सामुहिक विवाह सम्मेलन पर चर्चा की गई। वहीं सम्मेलन के लिए समिति गठित कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। साथ ही सम्मेलन में समाज के सभी वर्गों का सहयोग लेने का भी निर्णय किया गया। सम्मेलन के लिए 25 अप्रेल की तिथि निर्धारित की गई।