- Hindi News
- सरपंच ने की रपटों पर पुलिया निर्माण की मांग
सरपंच ने की रपटों पर पुलिया निर्माण की मांग
रामगढ़की नवनिर्वाचित सरपंच ममता मीणा ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रशासन से जल्द समस्या समाधान की मांग की है। सरपंच ने बताया की पीपल्दा रोड, चित्तौडा़ नाले, असनावर में पुलिया के अभाव मे बारिश के समय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करता पडता है। पीपल्दा रोड पर तो पानी का निकास नहीं होने से सालभर पानी भरा रहता है।
जिसके चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरंपच ने बताया कि पहले भी कई बार इन समस्याओं पुलिया निर्माण के लिए प्रशासन सार्वजनिक निर्माण विभाग को लिख चुके हैं, लेकिन समस्या का सामधान नहीं हुआ। कस्बे के डाॅ. जोधराज समेत ग्रामीणों ने जल्द पुलिया निर्माण की मांग की है।
भूमल्यालोगों की परेशानियों से रूबरू हुए: भंवरगढ़. कस्बेके पूर्व सरपंच नवनिर्वाचित जिला परिषद् सदस्य सत्यनारायण भूमल्या ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों को जीत के लिए धन्यवाद दिया। वहीं लोगों की परेशानियों से रूबरू हुए। भूमल्या ने बताया कि श्रेञ के नयागांव, प्रेमनगर, रणवासा, रणवासी, जैतपुरा, गोरधनपुरा, कालीमाटी, राधापुरा, खंडेला आदि गांवों का दौरा किया। लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। वहीं भूमल्या ने लोगों को आश्वासन दिया कि आगामी जिला परिषद की बैठक में मुद्दे उठाए जाएंगे। भूमल्या के साथ पूर्व सरपंच हजारी लाल, प्रेमचंद, देवकिशन बैरवा आदि मौजूद थे।
कोटारोड पर ब्रेकर बनाने की मांग
बारां.आदर्शनगर आनंद विहार के लोगों ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को ज्ञापन देकर कोटा रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। कोटा रोड पर दुपहिया वाहन शोरुम पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस मामले में आदर्श नगर और आनंद विहार के लोगों ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को ज्ञापन दिया। लोगों ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन के समक्ष नाराजगी जाहिर की। ज्ञापन देने वालों में ओपी पारेता, महेंद्र राठौर, आशीष भार्गव, कुंदन हाड़ा, जीतू, देवेंद्र, आदि मौजूद थे।