- Hindi News
- कनिष्ठ लिपिकों रोजगार सहायकों को दिया प्रशिक्षण
कनिष्ठ लिपिकों रोजगार सहायकों को दिया प्रशिक्षण
बारां| महात्मागांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों के बेहतर निष्पादन एवं मजदूरी के समय (15 दिन) पर भुगतान को लेकर गुरुवार को बारां पंचायत समिति क्षेत्र के कनिष्ठ लिपिक एवं रोजगार सहायको को नरेगा सॉफ्ट पर डाटा एंट्री के कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। पंचायत समिति के वीडियो कांफ्रेसिंग रूम में आयोजित प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत स्तर पर नरेगा सॉफ्ट पर डाटा एंट्री का कार्य किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ब्लॉक एमआईएस मैनेजर भगवती शर्मा ने कनिष्ठ लिपिक एवं रोजगार सहायकों को नरेगा योजना के कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन श्रमिकों को नियमित रूप से समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया के संबंध में एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर पर जानकारी दी। इस दौरान कार्मिकों को जॉबकार्ड रजिस्ट्रेशन, रोजगार की मांग, वार्षिक कार्य योजना, सामाजिक अंकेक्षण, श्रमिकों की खाता संख्या आदि की नरेगा वेबसाइट पर डाटा एंट्री का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा लेकर मूल्यांकन भी किया गया।
अवैधखनन रोकथाम की बैठक 19 को : बारां. अवैधखनन खनिज निकालने की रोकथाम के लिए मिनी सचिवालय में 19 फरवरी को कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें संबंधित अधिकारियों को समय पर आवश्यक सूचना के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।