पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान दिवस की कार्ययोजना बनाई

राजस्थान दिवस की कार्ययोजना बनाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानदिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार दोपहर को मिनी सचिवालय में कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कलेक्टर गुप्ता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों रन फॉर राजस्थान, परंपरागत खेलखूद, रोशनी की सजावट, भक्ति संगीत, सांस्कृतिक संध्या, विजय प्रतियोगिता, हॉेर्डिंग, एवं विकासात्मक प्रदर्शनी के बारे में संबंधित अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी सत्येंद्रसिंह, जिला परिषद सीईओ शिवप्रसाद एम नकाते, एडीएम नरेश मालव आदि मौजूद थे।