जाम से आधा घंटा रुके रहे वाहन
बारां. शहरके चारमूर्ति चौराहे से ओवर ब्रिज तक चल रहे सीसी रोड के निर्माण के कारण यहां वन-वे होने से आए दिन जाम लगता रहता है। शनिवार को इस मार्ग पर जाम लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम करीब आधे घंटे तक लगा रहा। बाद में यातायात पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाकर यातायात बहाल करवाया।