पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान, बिजली ने ली 5 जानें

ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान, बिजली ने ली 5 जानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार से शुरू हुई बािरश रुक-रुक कर शनिवार को भी जारी रही

बिजली की चपेट में आया किसान

किशनगंज.थानाक्षेत्र के दीगोदपार गांव में शुक्रवार रात को बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव के समीप खेत पर कार्य कर रहे धन्नालाल (65) पुत्र रामनाथ काछी खेत पर सोया हुआ था। मध्यरात्रि को अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब परिजन खेत पर गए, तो धन्नालाल मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार रामनिवास मीणा, एएसआई देवकिशन नागर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज लाने लगे, तो परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर मामला दर्ज किया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। समाज के कैलाश कुशवाह सहित अन्य लोगों ने परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। इस पर तहसीलदार ने सरकार से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। किशनगंज में तेजाजी के डांडे के पास शनिवार को घर के बाहर घूम रही दो महिलाओं को आकाशीय बिजली गिरने से वह अचेत हो गई। जिन्हें बाद में सीएचसी पर भर्ती कराया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश अग्रवाल ने बताया कि घायल चंद्रकला उर्मिला सहरिया सीएचसी पर भर्ती हैं।

किसानपर गिरी िबजली

सारथल.कस्बेसहित क्षेत्र में शनिवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। शनिवार सुबह हुई तज बारिश से कस्बे की गलियों से पानी बह निकला। मावठ गिरने से किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं क्षेत्र के कालाटोल मे ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। समीपवर्ती चारपुरा गांव में गोपाल भील (30) पुत्र बिशनलाल खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान बिजली गिरने से झुलस गया। परिजन उसे अकलेरा लेकर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के तीन लड़की एक लड़का है।

करंटसे दो मवेशी मरे

छीपाबड़ौद.कस्बेसहित क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब आठ बजे से 5 मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरे। वहीं शनिवार को आधा घंटे बारिश हुई। तहसील क्षेत्र के पीथपुर गांव में शुक्रवार रात करीब 11 बजे तेज हवा से बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से दो मवेशियों की मृत्यु हो गई। पीथपुर निवासी हरिराम भील ने बताया कि शुक्रवार रात को 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसके करंट की चपेट में आने से प्र