व्यापारी से डेढ़ लाख रुपए लूटे
बारां| सदरथाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को हरनावदाशाहजी के व्यापारी से कार सवार चार जनों ने मारपीट कर एक लाख 48 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस के अनुसार हरनावदाशाहजी निवासी व्यापारी ओम प्रकाश पुत्र रामस्वरूप राठौर कोटा से मक्का बेचकर मेटाडोर से वापस गांव जा रहे थे कि दांता साहब के पास कार सवार चार जनों ने मेटाडोर रुकवा ली और व्यापारी से मारपीट कर एक लाख 48 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।