पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंजिश को लेकर दो गुटों मेंे झगड़ा

रंजिश को लेकर दो गुटों मेंे झगड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज| कस्बेमें बुधवार को सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों ओर से एक घंटे तक झगडा़ होता रहा। बाद में मोहल्ले के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को पुलिस गाड़ी से सीएचसी में भर्ती कराया। एक को गंभीर होने पर बारां के लिए रैफर कर दिया।

एएसआई देवीशंकर नागर ने बताया कि दो पक्षों में कई दिनों से एक परिवार की बहु को भगाकर ले जाने के मामले को लेकर आए दिन झगडे़ हो रहे थे। इसी को लेकर बुधवार को भी दोनों पक्षों मंें तकरार हुई। इसमें एक पक्ष के मुन्नी बाई, युसुफ अली इंसाफ अली को चोटें आई। इसमें से युसूफ के अधिक चोट आने के कारण बारां रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने युसुफ की ओर से जलील, निसार, कल्लू, चंदाबाई अहसान, खलील अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से चंदा बाई की रिपोर्ट पर युसूफ, इंसाफ, मुन्नी बाई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिसकर्मीके साथ मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: किशनगंज. पिछलेदिनों सेवनी में आयोजित भामाशाह शिविर में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार रात को खान की झौपड़ियों से अपने रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। पुलिस ने बताया कि भामाशाह शिविर के दौरान पुलिसकर्मी राकेश के साथ कुछेक लोगों ने मारपीट की थी। इसमें भवानीपुरा निवासी गोरीशंकर मालव को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया है।