पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काचरी ठिकरिया की एएनएम को दिए नोटिस

काचरी ठिकरिया की एएनएम को दिए नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| जयपुरस्वास्थ्य निदेशालय के निदेशक ने बुधवार को अंता क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्था मिलने पर काचरी ठिकरिया एएनएम को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। सीएमएचओ डॉ. ओपी वर्मा ने बताया कि निदेशक डॉ. रामावतार जायसवाल ने बंबूलिया माताजी, बालदड़ा, माल बंमोरी एवं खजूरना कलां के स्वास्थ्य केंद्रों के लिए सरपंच से संपर्क कर भूमि आबंटित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अंता ब्लॉक में जिन स्वास्थ्य केंद्रों में भवन नहीं है। वहां भवन की व्यवस्था के लिए सरपंच से मिलकर जमीन आबंटित कराने के निर्देश अंता ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. एसपी गर्ग को दिए। इस दौरान काचरी सबसेंटर के प्रसूति गृह को उपयोग में नहीं लेने एवं अन्य कार्य में लेने पर सरपंच को इसे हैंडओवर करने एवं एएनएम को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मांगरोल, मिर्जापुर, सीसवाली अंता में चिकित्सा प्रभारी को सफाई रखने के निर्देश दिए। ठिकरिया उपस्वास्थ्य केंद्र पर सफाई नहीं मिलने पर एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही मच्छर अधिक होने से पायरोथ्रिन का छिड़काव कराया। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान किशनपुरा उपस्वास्थ्य केंद्र पर नया भवन नहीं बनने तक अस्थाई व्यवस्था स्कूल में कराने की बात कही। इस दौरान कुपोषित बालिका मिलने पर एमटीसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त निदेशक आयुष डॉ. एसडी शर्मा ने बुधवार को पलायथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यालय पर ठहरने एवं सफाई रखने के निर्देश दिए।