बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि जुटाई
बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि जुटाई
बारां| राजस्थानराज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की ओर से बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए धन राशि एकत्र की गई। महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्रप्रसाद शर्मा ने बताया कि एकत्रित राशि का डिमांड ड्राफ्ट मंगलवार को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए भेजा है। शर्मा ने बताया कि 12 हजार 150 रुपए की राशि एकत्र कर राहत कोष में भेजी गई।
बारां. राशि के चेक को कलेक्टर को सौंपते हुए।