पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

बारां.भारतीय युवा कांग्रेस के आहवान पर युवा आक्रोश रैली में बारां-झालावाड़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष धर्मराज मेहरा के नेतृत्व में 300 कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। मेहरा ने बताया कि नई दिल्ली जंतर-मंतर पर रैली में बारां-झालावाड़ के सभी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता जीप, बसों,एवं ट्रेन से रवाना हुए। रैली को हरी झंडी कांग्रेस के महामंत्री कैलाश जैन ने दिखा कर रवाना किया। बारां-अटरु विधानसभा अध्यक्ष नेमीचंद नागर, उपाध्यक्ष नरेंद्र धाकड़, किशनगंज विधानसभा अध्यक्ष सोनू शूर्मा, अंता विधान सभा अध्यक्ष राजवीर चौधरी, हिमांशु नागर, विवेक धाकड़, पूर्व छत्र संघर अध्यक्ष रवि ओझा, दिनेश मेहता, महावीर मीणा, चमन राजा, भरत चौधरी, नवल, विनोद, जगदीश, बलराम आदि कार्यकर्ताअों के साथ रवाना हुए।

बच्चोंने लगाए स्टाल, खरीदारी भी की

छीपाबडौ़द.कस्बे में अग्रसेन जयंती सप्ताह के तहत अंतिम दिन अग्रवाल महिला मंडल की ओर से शीतल बगीची में कई कार्यक्रम किए गए। इसमें बच्चों ने खाने-पीने के आयटमों के स्टाल लगाए। इन पर खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही। इस दौरान अग्रवाल समाज की महिलाओं ने पिछले पांच दिनों से यहां विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं की थी। बालकिशन गोयल बिल्लू ने बताया कि इस मौके पर अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष शीला गोयल, उपाध्यक्ष शशि गोयल, कोषाध्यक्ष ललिता गोयल, कार्यक्रम संयोजक निधि मित्तल, शुभि गोयल, पारू जैन, शशि जैन, किरण गुप्ता आिद मौजूद थीं।

कवाई.अग्रवालसमाज के तत्वावधान में गुरुवार को अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। बैंड बाजे के साथ अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। समाज के भूपेश मंगल ने बताया कि समाज के कार्यकर्ता सुबह दस बजे अग्रवाल धर्मशाला में एकत्रित होंगे। यहां से अग्रसेन जी महाराज की शोभायात्रा शुरु होगी। जो मुख्य चौराहे, नरसिंह चौक कोली मोहल्ला होती हुई धर्मशाला पहुंचेगी। इसके बाद यहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। बुधवार को मेले का आयोजन किया गया। इसमें व्यंजनों की स्टाल लगाई।

एकदिवसीय एनएसएसटी कैंप लगाया

बारां.बालिकाउच्च माध्यमिक स्कूल में राष्ट्रीय सेवा दिवस के मौके पर प्रभारी मधुबाला जैन ने राष्ट्रीय सेवा के लक्ष्य एवं उददेश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी गई। जैन ने बताया कि हमें