पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर न्यूज| बारां

भास्कर न्यूज| बारां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| बारां

शहरके पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में युवाओं की समाज में भूमिका पर विचार किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सरिता भार्गव मुख्य अतिथि थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. विजयराम मीणा ने की। मुख्य वक्ता डॉ. संदीपसिंह चौहान ने युवाओं की समाज में भूमिका पर व्याख्यान दिया। प्रोफेसर मीणा ने युवाओं को सामाजिक रचनात्मक भूमिका के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अिधकारी प्रोफेसर राजेश वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम अिधकारी प्रोफेसर प्रमोदकुमार ने आभार माना।

संचालन कार्यक्रम अिधकारी प्रोफेसर धर्मवीर मीणा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।