- Hindi News
- चारमूर्ति चौराहा का जीएसएस शुरू, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
चारमूर्ति चौराहा का जीएसएस शुरू, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
बिजलीनिगम ने बुधवार को चारमूर्ति चौराहे पर नवनिर्मित जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) प्रारंभ कर दिया है। यहां चार फीडर बनाए गए हैं। ऐसे में बिजली फाल्ट की समस्या और ट्रिपिंग में कमी आने की उम्मीद है।
बिजली निगम जेईएन जगदीश प्रसाद ने बताया कि चारमूर्ति चौराहे पर 133 केवीए नवनिर्मित जीएसएस को प्रारंभ कर दिया गया है। यहां बाबजी नगर स्थित जीएसएस के फीडर नंबर एक को ट्रांसफर किया गया है। इस फीडर से कोटा रोड क्षेत्र से लेकर अटरू रोड क्षेत्र तक की सप्लाई निर्भर थी। ऐसे में किसी स्थान पर फाल्ट होने पर पूरे क्षेत्र की बिजली बंद करनी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि जीएसएस पर चार फीडर बनाए गए हैं।
इनमें एक फीडर से लंका कॉलोनी, चरीघाट रोड, संजय कॉलोनी, रावणजी का चौक के क्षेत्र को जोड़ा गया। दूसरे फीडर से दीनदयाल पार्क से लेकर अटरू रोड क्षेत्र की कॉलोनियों को जोड़ा गया है। वहीं तीसरे फीडर से चारमूर्ति चौराहा, दीनदयाल सर्किल, रेलवे स्टेशन, पेट्रोल पंप, निगम ऑफिस आदि को जोड़ा गया है। वहीं चौथे फीडर से कोटा रोड क्षेत्र की कॉलोनियों सहित नगरपालिका कॉलोनी को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि फीडरों की क्रम संख्या एसई ऑफिस से कोड मिलने के बाद तय होगी।
दोघंटे बंद रहेगी बिजली
बाबजीनगर के फीडर नंबर दो से गुरुवार को दो घंटे बिजली बंद रहेगी। जेईएन जगदीश प्रसाद ने बताया कि बाबजीनगर फीडर के बटावदा एवं कृषि फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते बिजली कटौती की जा रही है। कटौती से बाबजीनगर, कोटा रोड क्षेत्र की आदर्श नगर आदि कॉलोनियां प्रभावित रहेगी।
अंतामें भी बंद रहेगी
अंता.गुरुवारको अंता अंता उपखंड में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान मेंटीनेंस का कार्य किया जाएगा। जेईएन आशीष मथुरिया ने बताया कि गुरुवार को अंता 132 केवी उपखंड के सभी 33/11केवी स्टेशन पर बिजली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।
बारां. चारमूर्ति चौराहे पर नवनिर्मित जीएसएस को बुधवार को शुरू किया गया।