पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन साल पूर्व हुई हत्या के मामले में महिला गिरफ्तार

तीन साल पूर्व हुई हत्या के मामले में महिला गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन साल पूर्व हुई हत्या के मामले में महिला गिरफ्तार

नाहरगढ़| पुलिसने तीन साल पहले एक महिला उसके बच्चे की हत्या के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। इसे बुधवार न्यायालय में पेश किया गया। सहायक थानाधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि तीन साल पूर्व फरवरी 2011 में थाना क्षेत्र के छत्रगंज मालोटी के जंगल में एक महिला राजकुमारी उसके बच्चे का शव मिला था। इसमें मृतका के परिजनों ने एक महिला सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला केलवाड़ा निवासी शीला प|ी जूझार मीणा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

स्वास्थ्यकेंद्र का किया निरीक्षण

बड़ौरा| प्राथमिकस्वास्थ केंद्र का मंगलवार को दोपहर चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजा चावला ने औचक निरीक्षण किया। केंद्र की अव्यवस्थाओं को लेकर ब्लाॅक सीएमएचओ जेपी यादव को दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीणों ने तीन वर्ष पूर्व बनाए गए मॉडल प्रसूति गृह का ताला तक नहीं खोलने की जानकारी देते हुए बताया कि प्रसूतिगृह होने के बाद भी महिलाओं को प्रसव के लिए खानपुर अटरू जाना पड़ता है तथा चिकित्सालय में बिजली कनेक्शन नहीं होने की जानकारी दी।

तीनपंचायतों के शिविर स्थगित

अटरू| पंंचायतसमिति क्षेत्र में होने वाले भामाशाह शिविर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर 29 सितंबर से 12अक्टूबर तक उच्चाधिकारियों के आदेश से स्थगित कर दिए गए हैं। विकास अिधकारी हरीशचंद मीणा ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत मूंडला, बिसौती, जिरोद अटोन के भामाशाह शिविर स्थगित कर दिए गए हैं।

कामपर लौटे सफाईकर्मी

मांगरोल| कस्बेमें करीब एक साल बाद सफाईकर्मी काम पर लौट आए हैं। इससे सफाई व्यवस्था सुचारू होने की उम्मीद है। नगरपालिका में सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर सफाई का बहिष्कार चल रहा था। हाल ही में सफाई कर्मियों की लॉटरी से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफाईकर्मी बुधवार से काम पर लौट आए हैं।

छुट‌्टीके दिन खुलेंगे कार्यालय

किशनगंज| सरकारआपके द्वार कार्यक्रम को देखते हुए अब अवकाश के दिन भी सरकारी कार्यालय खुल रहेंगे। एसडीएम ने सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यलयोंे में आदेश भेजकर सभी अधिकारियों को अवकाश के दिनों में कार्यालय खोलकर कामकाज निबट